टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह की वापसी…जानें पूरी स्क्वॉड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को इस टीम में जगह मिली है। वहीं जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है। आवेश खान और रवि बिश्नोई हालांकि विश्व …

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को इस टीम में जगह मिली है। वहीं जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है। आवेश खान और रवि बिश्नोई हालांकि विश्व कप की 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने से चूक गए। बिश्नोई की जगह ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को तरजीह दी गई।

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हालांकि टी20 टीम में वापसी करने में सफल रहे। वह विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली श्रृंखलाओं की टीम का हिस्सा होंगे। शमी उन चार ‘स्टैंड-बाय’ खिलाड़ियों में शामिल हैं जो टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे। विश्व कप के लिए ‘रिजर्व’ खिलाड़ियों में शमी के अलावा श्रेयस अय्यर, बिश्नोई और तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी शामिल हैं। हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान फिटनेस और कंडीशनिंग से संबंधित काम के लिए एनसीए जायेंगे।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी- मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर।

 

विश्व कप टीम में चार तेज गेंदबाजों को मिली जगह

बीसीसीआई ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप की टीम में चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। इसमें जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह हैं। वहीं इस टीम में रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल स्पिन विभाग संभालेंगे।

रविंद्र जडेजा चोट के चलते बाहर, अक्षर को मिला मौका

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को एशिया कप के दौरान चोट लगी थी। हाल ही में उनके घुटने की सर्जरी हुई। यही कारण रहा कि रवींद्र जडेजा टी-20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को शामिल किया गया है, वह भी लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं और लंबे शॉट्स खेल सकते हैं।

टी-20 वर्ल्डकप में भारत का पूरा शेड्यूल

  • 17 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (वॉर्म अप मैच) 9.30 AM
  • 19 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड (वॉर्म अप मैच) 1.30 PM
  • 23 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान, 1.30 PM
  • 27 अक्टूबर- भारत बनाम A2, 12:30 PM
  • 30 अक्टूबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 4.30 PM
  • 2 नवंबर- भारत बनाम बांग्लादेश, 1.30 PM
  • 6 नवंबर- भारत बनाम B1, 1.30 PM

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेट-कीपर), दिनेश कार्तिक (विकेट-कीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेट-कीपर), दिनेश कार्तिक (विकेट-कीपर), रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

ये भी पढ़ें : एशिया कप 2022 : सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज और सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन? देखें लिस्ट

संबंधित समाचार