बागेश्वर: स्वास्थ्य कर्मियों ने बांह में बांधी काली पट्टी, 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन बहिष्कार की चेतावनी
बागेश्वर, अमृत विचार। ग्रेड पे 2800 किए जाने समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सरकार ने इस पर निर्णय नहीं लिया तो 15 सितंबर से कार्य बहिष्कार व 23 सितंबर से धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। मातृ शिशु …
बागेश्वर, अमृत विचार। ग्रेड पे 2800 किए जाने समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सरकार ने इस पर निर्णय नहीं लिया तो 15 सितंबर से कार्य बहिष्कार व 23 सितंबर से धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष मंगला बघरी के नेतृत्व में जनपद की महिला स्वास्थ्य कर्मचारी सोमवार से आंदोलन में कूद गईं। सोमवार को उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर काला फीता बांधकर कार्य किया। जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री मंजू पांडे ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर जनपद में काला फीता बांधकर कार्य किया जा रहा है। कहा कि 15 सितंबर से 22 सितंबर तक सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे इसके बाद भी मांग न माने जाने पर 23 सितंबर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा लंबे समय से ग्रेड पे 2800 करने, कोविड वैक्सीनेसन में कार्य कर रही कर्मचारियों को अन्य संवर्गों की भांति प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने, जनपदों में डीएचपी के पदों पर महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों को पदोन्नति देने समेत स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला व पुरूष सेवा नियमावली में जन स्वास्थ्य उपचारिका का उल्लेख करने की मांगें शामिल हैं।
