अमरोहा : अचानक शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों का माल जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/रहरा, अमृत विचार। थाना रहरा क्षेत्र में एक घर में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से घर में रखा जरूरी सामान जलकर खाक हो गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। बता दें कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव छपना में मजदूर रोशन अपने परिवार के साथ …

अमरोहा/रहरा, अमृत विचार। थाना रहरा क्षेत्र में एक घर में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से घर में रखा जरूरी सामान जलकर खाक हो गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
बता दें कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव छपना में मजदूर रोशन अपने परिवार के साथ रहता है।

सोमवार को मजदूर रोशन पुत्र नरपत के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की तेज लपटें उठते देख मजदूर की पत्नी उस और दौड़ी। इस दौरान तेज धुंआ उठता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा जरूरी सामान जल गया। पीड़ित रोशन ने बताया कि अचानक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

आग की लपटें देख परिजन उस ओर दौड़े, लेकिन तब तक घर में रखा इनवर्टर, बैट्रा, फ्रीज, इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा घर में रखा अन्य जरूरी सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने से मजदूर का करीब 70 हजार रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया।

ये भी पढ़ें:- बहराइच: गरीब रथ से कटकर अज्ञात महिला की मौत, इंजन में शव फंसने से 2.10 घंटे खड़ी रही ट्रेन

संबंधित समाचार