‘आप’ नेता 1,000 बसों के लिए निविदा जारी करने के मामले में ‘झूठ’ बोल रहे हैं: भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं पर आरोप लगाया है कि वे 1,000 बसों की खरीद के लिए निविदा जारी करने के विषय में ‘झूठ’ बोल रहे हैं। मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा …

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं पर आरोप लगाया है कि वे 1,000 बसों की खरीद के लिए निविदा जारी करने के विषय में ‘झूठ’ बोल रहे हैं। मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि ‘आप’ नेता साबित करें कि बसों की खरीद और रख-रखाव के लिए निविदा नहीं जारी की गई, या इस मुद्दे पर ‘झूठ’ बोलने के लिए माफी मांगे।

बिधूड़ी ने कहा, केजरीवाल सरकार ने स्वयं विधानसभा में दिए जवाब में कहा था कि मंत्रिमंडल के फैसले के बाद न केवल खरीद के लिए, बल्कि रखरखाव के लिए भी निविदा जारी की गई और कंपनियों के साथ करार पर हस्ताक्षर भी किये गए। गौरतलब है कि ‘आप’ विधायक और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने रविवार को कहा था, इस मामले में न तो एक भी बस खरीदी गई और न ही किसी को एक रुपये का भुगतान किया गया। ऐसे में भ्रष्टाचार होने का सवाल ही नहीं है?

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने निविदा प्रक्रिया को इसके खिलाफ कुछ जांच शुरू होने के बाद रोक दिया। भारद्वाज ने कहा, जांच के नतीजे आने तक निविदा प्रक्रिया में आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया गया। पिछले दो साल से प्रक्रिया रुकी हुई है और एक भी बस खरीदी नहीं गई है।

ये भी पढ़ें- ज्ञानवापी मामले में कोर्ट के फैसले को लेकर ओवैसी ने कही ये बड़ी बात…

 

 

संबंधित समाचार