T20I World Cup 2022 : दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड कप से पहले लगा बड़ा झटका, कोच मार्क बाउचर ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीका टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के हेड कोच मार्क बाउचर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह खबर ठीक उस वक्त आई है, जब साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की …
नई दिल्ली। अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीका टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के हेड कोच मार्क बाउचर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह खबर ठीक उस वक्त आई है, जब साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-1 से गंवा दिया है। अब अफ्रीका टीम को वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटना है। अफ्रीका ने अब तक एक भी वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीता है।
BOUCHER TO STEP DOWN ?#Proteas head coach Mark Boucher will leave his role at the conclusion of the ICC Men’s T20 World Cup 2022 in Australia.
Read More ? https://t.co/xCJNBiDMzr pic.twitter.com/adW3Aw7FwG
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) September 12, 2022
भविष्य की नई संभावनों के लिए बाउचर को शुभकामनाएं
मार्क बाउचर के इस्तीफे की खबर खुद साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने दी है। उन्होंने बाउचर की एक फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, ‘प्रोटियाज (साउथ अफ्रीका टीम) हेड कोच मार्क बाउचर ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद हेड कोच का पद छोड़ देंगे। अफ्रीकी बोर्ड ने अपने बयान में कहा, ‘बाउचर ने दूसरे मौकों की तलाश, अपने भविष्य और व्यक्तिगत उद्देश्यों के लिए कोच पद से इस्तीफा दिया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका को इस बात का काफी दुख है कि बाउचर अपने कॉन्ट्रेक्ट को बढ़ाने में असमर्थ हैं। बोर्ड उनके फैसले का सम्मान करता है और भविष्य की नई संभावनों के लिए बाउचर को शुभकामनाएं।
2019 में बाउचर ने संभाला था कोच पद
मार्क बाउचर ने दिसंबर 2019 में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के हेड कोच का पद संभाला था। उनकी कोचिंग में टीम ने अब तक 10 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, सीमित ओवर्स फॉर्मेट में भी टीम ने 23 टी20 और 12 वनडे मैच जीते हैं। इसी साल अफ्रीका ने भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था। साथ ही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भी अफ्रीका टीम इस वक्त दूसरे नंबर पर काबिज है।
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2022 : ‘मैं हैरान हूं…’, टी-20 वर्ल्ड कप टीम में इन दो खिलाड़ियों के ना होने पर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने उठाए सवाल
