Viral MMS पर काचा बादाम फेम अंजली अरोड़ा ने बयां किया दर्द, बताया ये सच
मुंबई। काचा बादाम फेम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजली अरोड़ा यूं तो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वह इस बार दुखी हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक MMS तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि ये वीडियो अंजलि का है। सोशल …
मुंबई। काचा बादाम फेम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजली अरोड़ा यूं तो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वह इस बार दुखी हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक MMS तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि ये वीडियो अंजलि का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एमएमएस के बारे में पूछे सवालों को पहले तो उन्होंने काफी एवाइड किया, लेकिन जब उनकी तरफ सवाल उठती रही तब अंजलि ने खुद एक इंटरव्यू में इस मामले को लेकर सफाई दी है।
अंजली अरोड़ा के इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स है। आए दिन उनकी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। अंजलि कंगना रनौत के शो लॉकअप में भी नजर आ चुकी हैं, लेकिन अब वे एक वीडियो को देखकर दुखी हैं, जो उनका बताया जा रहा है। वायरल हो रहे एक MMS पर अंजलि ने प्रतिक्रिया दी। कहा कि वायरल हो रहे वीडियो में वह नहीं हैं पता नहीं लोग इस तरह की बातें क्यों फैला रहे हैं। पता नहीं लोग मेरे फोटो और नाम से ये क्यों कर रहे हैं।
अंजली ने आगे कहा कि उनका भी परिवार है। ये सब वीडियो मेरा परिवार भी देखता है। लोग केवल व्यूज पाने के लिए ये सब लिख रहे हैं। कहा कि मैं जिस वीडियो में हूं ही नहीं फिर उसे मेरा कहकर क्यों फैलाया जा रहा है। मेरा भी परिवार है। मेरी बहन-भाई भी देखते हैं। अंजली ने आगे कहामेरे माता-पिता ने इसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी। अंजलि ने पूछा कि आखिर मैंने क्या बिगाड़ा है आप लोगों का। लोग ऐसा काम करने से पहले सोचते भी नहीं हैं कि परिवार पर क्या असर पड़ेगा। ये सब झेलने के लिए वह बिल्कुल तैयार नहीं हैं।
ये भी पढ़ें:-एंड टीवी पर आ रही है ‘दूसरी मां’, दिल को छू लेगी ये अनोखी कहानी
