इन 26 मेडिसिन से है कैंसर का खतरा! सरकार ने दवाओं को आवश्यक सूची से हटाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बाद से देश में कई प्रकार की दवाओं की बिक्री और खपत बढ़ गई हैं। लेकिन इनमें कई सारी ऐसी दवाएं हैं, जो डॉक्टरों की सलाह लिए बिना खा ले रहे हैं। उनकों ये दवाएं कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी कर सकती है। इस खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार …

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बाद से देश में कई प्रकार की दवाओं की बिक्री और खपत बढ़ गई हैं। लेकिन इनमें कई सारी ऐसी दवाएं हैं, जो डॉक्टरों की सलाह लिए बिना खा ले रहे हैं। उनकों ये दवाएं कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी कर सकती है। इस खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने करीब 26 दवाओं को ‘आवश्यक’ सूची से हटा दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को आवश्यक दवाओं की संशोधित सूची जारी की है। जिसमें 27 श्रेणियों की 384 दवाएं शामिल हैं। इस लिस्ट में रैनिटिडीन भी है, जो अक्सर एसिडिटी और पेट से संबंधित अन्य बीमारियों के लिए ली जाती है। इन दवाओं के सेवन से मरीजों में कैंसर की संभावना बढ़ने की बात कही जा रही थी। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह फैसला लिया है।

इन 26 दवाओं को हटाया गया

1. अल्टेप्लेस

2. एटेनोलोल

3. ब्लीचिंग पाउडर

4. कैप्रोमाइसिन

5. सेट्रिमाइड

6. क्लोरफेनिरामाइन

7. दिलोक्सैनाइड फ्यूरोएट

8. डिमेरकाप्रोलो

9. एरिथ्रोमाइसिन

10. एथिनिल एस्ट्राडियोल

11. एथिनिल एस्ट्राडियोल (ए) नोरेथिस्टरोन (बी)

12. गैनिक्लोविर

13. कनामाइसिन

14. लैमिवुडिन (ए) + नेविरापीन (बी) + स्टावूडीन (सी)

15. लेफ्लुनोमाइड

16. मेथिल्डोपा

17. निकोटिनामाइड

18. पेगीलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा 2ए, पेगीलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा 2बी

19. पेंटामिडाइन

20. प्रिलोकेन (ए) + लिग्नोकेन (बी)

21. प्रोकार्बाज़िन

22. रैनिटिडीन

23. रिफाब्यूटिन

24. स्टावूडीन (ए) + लैमिवुडिन (बी)

25. सुक्रालफेट

26. सफेद पेट्रोलेटम

ये भी पढ़ें- भाजपा 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक मनाएगी सेवा पखवाड़ा, जानें क्या होगा खास

संबंधित समाचार