बरेली: डाक्टरर्स डे पर आईएमए के पदाधिकारियों ने किया रक्तदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। आईएमए ने इस बार डॉक्टर्स डे पर कोरोना महामारी की वजह से सामूहिक कार्यक्रम या उत्सव का आयोजन नहीं किया। इस बार आईएमए ने रक्तदान कर शिविर का आयोजन किया। बरेली चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन ने भी रक्तदान कर इस दिवस को मनाया। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि कोरोना …

बरेली,अमृत विचार। आईएमए ने इस बार डॉक्टर्स डे पर कोरोना महामारी की वजह से सामूहिक कार्यक्रम या उत्सव का आयोजन नहीं किया। इस बार आईएमए ने रक्तदान कर शिविर का आयोजन किया। बरेली चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन ने भी रक्तदान कर इस दिवस को मनाया।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से इस बार उत्सव या सामूहिक कार्यक्रम नहीं किया गया। रक्तदान के मौके पर आईएमए के संरक्षक और पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर, ब्लड बैंक के चेयरमैन डॉ. जीएस खंडूजा, ब्लड बैंक की डायरेक्टर डॉ. अंजू उप्पल, सचिव डॉ. राजीव गोयल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन और रोटरी क्लब ने भी मंगलवार को हेल्थ एंड वेल्थ विषय पर वेबिनार किया। कोरोना काल में चिकित्सकों की हुई मृत्यु को लेकर चिकित्सकों ने सुबह 10 बजे दो मिनट का मौन रखकर चिकित्सक साथियों को श्रद्धांजलि दी।

संबंधित समाचार