अमेठी: छह खंड शिक्षा अधिकारियों को लापरवाही के चलते जारी हुई प्रतिकूल प्रविष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौरीगंज/अमेठी, अमृत विचार। प्राथमिक विद्यालय के छात्रों का आधार नामांकन व प्रमाणीकरण का आदेश दिया जा रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार गंभीरता से नहीं ले रहे है। उनकी इस लापरवाही पर बीएसए ने छह खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। स्कूली छात्र छात्राओं को सरकारी योजना का लाभ उपलब्ध कराने के …

गौरीगंज/अमेठी, अमृत विचार। प्राथमिक विद्यालय के छात्रों का आधार नामांकन व प्रमाणीकरण का आदेश दिया जा रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार गंभीरता से नहीं ले रहे है। उनकी इस लापरवाही पर बीएसए ने छह खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।

स्कूली छात्र छात्राओं को सरकारी योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का आधार नामांकन व प्रमाणीकरण कराने का आदेश कई बार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दिया जा रहा है। जिन बच्चों का आधार नहीं बना है। उनके लिए ब्लाक संसाधन केंद्र पर मशीन लगाकर आधार बनवाने का आदेश दिया गया है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने योजना की समीक्षा किया तो छह ब्लाकों की प्रगति बहुत खराब मिली। इस पर उन्होंने बाजार शुकुल के खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र शुक्ला, बहादुरपुर राकेश सचान, तिलोई नरेंद्र देव मिश्र, जगदीशपुर सतीश सिंह, सिंहपुर नूतन जायसवाल व जामो शोभनाथ यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रगति में सुधार न होने पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें –सत्याग्रही सनातन धर्म की अटूट आस्था हैं प्रभु श्रीराम: सीएम योगी

संबंधित समाचार