रामपुर : मंडल स्तरीय वालीबॉल ट्राफी पर रामपुर की टीम का कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। मंडल स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग अंडर-19 के फाइनल में रामपुर की टीम ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया। रामपुर की टीम ने संभल को लगातार छठी बार शिकस्त दी है। अंडर-19 बालिका में बिजनौर की टीम ने मुरादाबाद की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। जबकि, अंडर-14 बालिका …

रामपुर, अमृत विचार। मंडल स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग अंडर-19 के फाइनल में रामपुर की टीम ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया। रामपुर की टीम ने संभल को लगातार छठी बार शिकस्त दी है। अंडर-19 बालिका में बिजनौर की टीम ने मुरादाबाद की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। जबकि, अंडर-14 बालिका वर्ग में मुरादाबाद की टीम ने बिजनौर को हराया। अंडर-14 बालक वर्ग में भी बिजनौर की टीम ने मुरादाबाद को हराकर ट्राफी अपने नाम की।

  • अंडर 19 में संभल की टीम को लगातार छठी बार दी शिकस्त
  • बालिका वर्ग में बिजनौर ने मुरादाबाद की टीम को हराया
  • फिजीकल कालेज स्टेडियम पर हुई प्रतियोगिता

स्वार रोड स्थित फिजीकल कालेज स्टेडियम पर मंगलवार को हुई मंडल स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजकीय रजा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कांता प्रसाद ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य गांधी इंटर कालेज दढ़ियाल विधिराम, डा. संगीता गुप्ता, जमील अहमद आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता कराने में सलीम यूसुफ जैदी, फहीम सिराज, डा. अनूप सिं,ह अनुज कुमार वर्मा, जुगल किशोर, प्रतेश श्रीवास्तव, हरपाल सिंह, खालिद खां, नफीस अहमद, जीनत, अतुल कुमार, डा. मुनाजिर हक, फैजान सईद, विवेक वर्मा आदि का सहयोग रहा।

23 से बरेली में होगी राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता
राजकीय रजा इंटर कालेज के उप प्रधानाचार्य सलीम यूसुफ जैदी ने बताया कि मुरादाबाद मंडल की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता 23 से 25 सितंबर तक बरेली में आयोजित होगी।

वालीबॉल मैच के फाइनल
अंडर-14 बालिका वर्ग
मुरादाबाद की टीम ने बिजनौर को हराया

बालक वर्ग अंडर-14
बिजनौर की टीम ने मुरादाबाद को हराया

अंडर-19 बालिका वर्ग
बिजनौर की टीम ने मुरादाबाद को हराया

अंडर-19 बालक वर्ग
रामपुर की टीम ने संभल को हराया

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : आईएफटीएम यूनिवर्सिटी की बस में तोड़फोड़-फायरिंग

संबंधित समाचार