हल्द्वानी: विधायक बंशीधर बोले… भारत छोड़ों यात्रा कांग्रेसियों को तोड़ने की चाल है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस पार्टी के अधिकृत ट्विटर हैंडल पर प्रचारित 145 दिन शेष वाली पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के ढोंग के पीछे कांग्रेस पार्टी की लोगों को तोड़ने की मानसिकता झलक रही है। मीडिया को जारी बयान में भगत ने कहा कि राष्ट्रपिता …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस पार्टी के अधिकृत ट्विटर हैंडल पर प्रचारित 145 दिन शेष वाली पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के ढोंग के पीछे कांग्रेस पार्टी की लोगों को तोड़ने की मानसिकता झलक रही है। मीडिया को जारी बयान में भगत ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी कपड़ों की होली जलाकर स्वदेशी का नारा बुलंद किया था।

ठीक उसके उल्टे आज कांग्रेस पार्टी के खेवनहार स्वदेशी कपड़ों की होली जलाने का चित्र प्रसारित कर धर्म विशेष के खिलाफ अपने विरोध की शुरुआत कर रहे हैं। भगत ने सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी धर्म विशेष के प्रति नफरत के सहारे भारत को जोड़ना चाहती है।

दशकों से आकंठ भ्रष्टाचार में डूबकर देश का नुकसान करने वाली पार्टी ने दरअसल कार्टून में अपनी पार्टी के अस्तित्व के शेष दिन दर्शाने का काम किया है। विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल कांग्रेस को इस तरह के कृत्यों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा कर रही है, लेकिन यात्रा के दौरान ही पार्टी की तमाम विफलताएं सामने आ रही है।

संबंधित समाचार