हल्द्वानी: हिंदी दिवस पर मुख्यमंत्री धामी करेंगे 12वीं के छात्र ईशांत भट्ट को सम्मानित, हिंदी में आए थे 100 में से 99 नंबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हिंदी दिवस पर बुधवार को उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जीआईसी गुनियालेख धारी नैनीताल के विद्यार्थी ईशांत भट्ट को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। विद्यालय के शिक्षक गौरीशंकर कांडपाल ने बताया कि ईशांत भट्ट के द्वारा कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हिंदी दिवस पर बुधवार को उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जीआईसी गुनियालेख धारी नैनीताल के विद्यार्थी ईशांत भट्ट को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे।

विद्यालय के शिक्षक गौरीशंकर कांडपाल ने बताया कि ईशांत भट्ट के द्वारा कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय में 100 में से 99 अंक प्राप्त किए गए हैं। यही वजह है कि उत्तराखंड भाषा संस्थान के द्वारा उन्हें हिंदी के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त के लिए सम्मानित किया जा रहा है। ईशांत की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एनएस मेहरा, हिंदी के प्रवक्ता आनंद बल्लभ शर्मा, शिक्षिका नारायणी पांगती समेत अन्य शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है।

संबंधित समाचार