बरेली: हिंदी दिवस पर 21 सितंबर तक किया जाएगा राजभाषा सप्ताह समारोह का आयोजन, जानें क्या होगा खास
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर हिंदी दिवस पर बुधवार से 21 सितंबर तक ‘राजभाषा सप्ताह समारोह 2022 का आयोजन किया जाएगा। इसका आगाज बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, इज्जतनगर के सभाकक्ष में आयोजित होने वाली मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं ‘विशेष हिंदी संगोष्ठी‘ में मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष …
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर हिंदी दिवस पर बुधवार से 21 सितंबर तक ‘राजभाषा सप्ताह समारोह 2022 का आयोजन किया जाएगा। इसका आगाज बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, इज्जतनगर के सभाकक्ष में आयोजित होने वाली मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं ‘विशेष हिंदी संगोष्ठी‘ में मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत करेंगे।
राजभाषा सप्ताह के तहत 15 सितंबर को राजभाषा संबंधी निरीक्षण, 16 सितंबर को राजभाषा कार्यशाला, 19 सितंबर को हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता और 20 सितंबर को हिंदी निबंध प्रतियोगिता व वाक प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
प्रतियोगिताओं में इज्जतनगर मंडल के रेल कर्मचारी भाग ले सकते हैं। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। राजभाषा सप्ताह समारोह के अंतिम चरण में 21 सितंबर को कवि गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा।
ये भी पढ़ें- बरेली: 8वीं वाहिनी पीएसी का ADG डॉ केएस प्रताप कुमार ने किया निरीक्षण, दिए ये दिशा-निर्देश
