महाराष्ट्र में बच्चा चोरी की अफवाह से आफत में फंसी साधुओं की जान, पिटाई करने वाले 6 आरोपी अरेस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सांगली। महाराष्ट्र के सांगली जिले में पालघर जैसी घटना हुई है। यहां मंगलवार को बच्चा चोरी करने के शक में भीड़ ने चार साधुओं पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि इसके बावजूद साधुओं ने इस पर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यह घटना जाट तहसील के लवंगा गांव …

सांगली। महाराष्ट्र के सांगली जिले में पालघर जैसी घटना हुई है। यहां मंगलवार को बच्चा चोरी करने के शक में भीड़ ने चार साधुओं पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि इसके बावजूद साधुओं ने इस पर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यह घटना जाट तहसील के लवंगा गांव की है। यूपी के रहने वाले चार साधु एक कार में कर्नाटक के बीजापुर से पंढरपुर के मंदिर की ओर जा रहे थे। वे सोमवार को गांव में एक मंदिर में रुके थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को यात्रा फिर से शुरू करते समय उन्होंने एक लड़के से रास्ता पूछा था।

बच्चा चोरी के शक में साधुओं को पीटा 
इससे कुछ स्थानीय लोगों को शक हुआ कि वे बच्चों का अपहरण करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। धिकारी ने बताया कि ये बात गांव में तेजी से फैल गई और स्थानीय लोग ने साधुओं को लाठी-डंडों से पीटा। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बताया कि साधु उत्तर प्रदेश के एक अखाड़े के सदस्य थे। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी और गिरफ्तारी की तैयारी है।

पालघर में भीड़ ने 2 साधुओं की कर दी थी हत्या 
महाराष्ट्र के पालघर जिले में 16 अप्रैल 2020 को भी ऐसी ही घटना हुई थी। यहां भी बच्चा चोरी के शक में दो साधु समेत 3 लोगों की बेरहमी से पिटाई की गई थी। भीड़ ने 70 साल के साधु कल्पवृक्ष गिरी और 35 साल के साधु सुशील गिरी के साथ उनके ड्राइवर नीलेश तेलगाडे की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में करीब 250 लोगों को गिरफ्तार किया था। दोनों साधु अपनी गाड़ी से मुंबई से सूरत जा रहे थे तभी पालघर के गढ़चिंचले गांव में भीड़ ने उनकी हत्या कर दी थी।

क्या कहना है पुलिस का ?
दीक्षित गेडाम ( SP, सांगली, महाराष्ट्र) के मुताबिक, सांगली ज़िले के लवंगा गांव में कल एक घटना घटी है। कुछ साधु कर्नाटक से पंढरपुर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने लवंगा गांव में पंढरपुर का रास्ता पूछा। उस समय लवंगा गांव में कुछ घटना घटी थी जिसमें इन साधुओं पर गांव के कुछ लोगों ने हमला किया। सूचना मिलने के बाद हमने मौके पर पहुंचकर साधुओं को अस्पताल भेजा। साधुओं से घटना की जानकारी ली गई। पुलिस ने मामले में स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज़ किया है। अब तक 6 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : बिहार में अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, 9 घायल, BJP ने साधा नितीश सरकार पर निशाना

संबंधित समाचार