आज का राशिफल: 02 जुलाई 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए सतर्कता बरतें। निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल रखें। तनाव रह सकता है। वाद-विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है। वृष- आज का दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। पूंजी को बढ़ाने के लिए दिन श्रेष्ठ है। परंतु …

मेष- आज वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए सतर्कता बरतें। निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल रखें। तनाव रह सकता है। वाद-विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है।

वृष- आज का दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। पूंजी को बढ़ाने के लिए दिन श्रेष्ठ है। परंतु निवेश के लिए शुभ नहीं है। खान-पान में सावधान रहें। नियमित रूप से व्यायाम करें।

मिथुन- आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा।

कर्क- आज किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।

सिंह- आज के दिन आप अपने तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता-पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।

कन्या- आज आप थकान और आलस्य का शिकार रहेंगे। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

तुला- आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में हाथ डालेंगे। वाहन खरीदने की योजना स्थगित कर दें। आपके संबंध जीवन साथी से तनावग्रस्त हो सकते हैं।

वृश्चिक- आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। लाभ होने की संभावनाएं हैं। निवेश करने के लिए शुभ है। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

धनु- आज व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज का दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।

मकर- आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।

कुंभ- आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपने जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है। अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे और रूमानी भी होंगे तथा जीवनसाथी का संग आनंद देगा।

मीन- यह दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।