नैनीताल: सरोवर नगरी में अमृत नाट्य महोत्सव कल से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार।  सरोवर नगरी में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अनुकृति रंगमंडल कानपुर की ओर से आज से चार दिवसीय अमृत नाट्य समारोह का शुभारंभ होगा। इसमें नैनीताल की रंगमंच संस्थाएं, युगमंच व मधुबन आर्ट्स भी सहयोग कर रही हैं। महोत्सव की खासियत यह है कि इसे लोकप्रिय व वरिष्ठ रंगकर्मी स्वर्गीय …

नैनीताल, अमृत विचार।  सरोवर नगरी में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अनुकृति रंगमंडल कानपुर की ओर से आज से चार दिवसीय अमृत नाट्य समारोह का शुभारंभ होगा। इसमें नैनीताल की रंगमंच संस्थाएं, युगमंच व मधुबन आर्ट्स भी सहयोग कर रही हैं। महोत्सव की खासियत यह है कि इसे लोकप्रिय व वरिष्ठ रंगकर्मी स्वर्गीय विमलकांत नागर को समर्पित किया जा रहा है, जो हिंदी के महान साहित्यकार अमृत लाल नागर के नाती थे। उनकी पत्नी व रंगकर्मी सविता शर्मा नागर और उनकी 22 वर्षीय बेटी मन्नत नागर इसमें होने वाले शब्द यात्रा कार्यक्रम में मंचन करेंगीं।

सरोवर नगरी स्थित ओपन थिएटर में बुधवार को पत्रकार वार्ता में अनुकृति रंगमंडल के कार्यकारी सचिव डॉ. ओमेंद्र कुमार ने बताया कि 15 से 18 सितंबर तक शैले हॉल में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में दिल्ली, कानपुर समेत स्थानीय कलाकार लोकप्रिय नाटक, कविताओं और कहानियों को प्रस्तुत करेंगे। पहले दिन शब्द यात्रा, ‘बाप रे बाप’ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे।

16 सितंबर को ‘डेढ़ इंच ऊपर’, ‘मैं नर्क से बोल रहा हूं’, ‘सड़क बन रही है’ नाटक की प्रस्तुति होगी। 17 सितंबर को संबोधन नृत्य और निशब्द कथासार की प्रस्तुति होगी जबकि 18 सितंबर को कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुरुष नाट्य की प्रस्तुति दी जाएगी।

इस दौरान ओमेंद्र कुमार ने बताया कि वे वर्ष 1988 में नाटक बाजे ढिंढोरा उर्फ खून का रंग की प्रस्तुति देने नैनीताल आए थे, जिसके बाद से उनका नैनीताल रंगमंच से अनूठा रिश्ता बन गया और उन्होंने यहां कई नाटक किए। हालांकि कोविड-19 चलते बीते 2 साल तक वह नैनीताल नहीं आए और अब नैनीताल में आकर एक बार फिर से रंगमंच में अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. मोहित सनवाल, सविता शर्मा नागर, राजेश अमरोही, उमेश शुक्ला, राकेश शाह काकू, नवीन बेगाना, अदिति खुराना, अमित साह, नरेंद्र सिंह, दिलावर खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार