बरेली: आम कारोबारी से 20 हजार की लूट
बरेली, अमृत विचार। अनलॉक में चोरी और लूट की घटनाओं में इजाफा हुआ है। सीबीगंज में दो दिन पहले लूट, शहर में मोबाइल की छिनैती आदि घटनाओं में इजाफा हुआ है। इसी तरह सुर्खा प्रेमनगर के रहने वाले आम कारोबारी अनवर अली के साथ रामलीला गोटिया में बीती रात तीन लोगों ने 20 हजार रुपये …
बरेली, अमृत विचार। अनलॉक में चोरी और लूट की घटनाओं में इजाफा हुआ है। सीबीगंज में दो दिन पहले लूट, शहर में मोबाइल की छिनैती आदि घटनाओं में इजाफा हुआ है। इसी तरह सुर्खा प्रेमनगर के रहने वाले आम कारोबारी अनवर अली के साथ रामलीला गोटिया में बीती रात तीन लोगों ने 20 हजार रुपये लूट लिए। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
