बरेली: शख्स ने महिला से की छेड़छाड़, पालतू कुत्ते ने बचाई आबरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जानवरों में अगर सबसे वफादार कोई होता है तो उसमें कुत्ता आता है। अपने मालिक या घर के किसी सदस्य पर कोई मुसीबत आती है तो वह अपनी जान की बाजी तक लगा देता है। ऐसा ही मामला जिले के एक थाने में सामने आया है। ऐसा ही मामला थाना मीरगंज के …

बरेली, अमृत विचार। जानवरों में अगर सबसे वफादार कोई होता है तो उसमें कुत्ता आता है। अपने मालिक या घर के किसी सदस्य पर कोई मुसीबत आती है तो वह अपनी जान की बाजी तक लगा देता है। ऐसा ही मामला जिले के एक थाने में सामने आया है। ऐसा ही मामला थाना मीरगंज के गांव सिंधौली में देखने को मिला।

गांव सिंधौली में रहने वाली महिला ने बुधवार को थाना प्रभारी मीरगंज को तहरीर देकर बताया कि बीती मंगलवार की रात 12 बजे गांव का एक व्यक्ति कमरे में गलत नीयत से घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान महिला का पालतू कुत्ता आ गया और उसने भौंकना शुरू कर दिया। व्यक्ति कुत्ते की आवाज और काटने के डर से महिला को छोड़कर भाग गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: समाधान दिवस पर शिकायतों की बौछार, रीडिंग से अधिक आ रहा बिजली बिल

 

संबंधित समाचार