आज का राशिफल। 15 सितंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज मौसम में बदलाव के कारण बुखार और सर्दी होने की संभावना है। आय में कमी होने के कारण थोड़ा तनाव होगा। गलतफहमी के कारण आपके संबंधों में खराबी आ सकती है। जल्दबाजी में काम करने के कारण आपको नुकसान हो सकता है। वृष आज सभी काम निर्विघ्न रूप से पूर्ण हो जाएंगे। करियर …

मेष

आज मौसम में बदलाव के कारण बुखार और सर्दी होने की संभावना है। आय में कमी होने के कारण थोड़ा तनाव होगा। गलतफहमी के कारण आपके संबंधों में खराबी आ सकती है। जल्दबाजी में काम करने के कारण आपको नुकसान हो सकता है।

वृष

आज सभी काम निर्विघ्न रूप से पूर्ण हो जाएंगे। करियर में उत्तम अवसर मिलने की संभावना बन रही है। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। अपनी योग्यता और प्रतिभा को मांझने का प्रयास करें। रुके हुए काम आसानी से बन जाएंगे।

मिथुन

आज नए संबंधों को लेकर परेशानी हो सकती है। ऑफिस में आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है। अपने लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा न करें। कारोबार में बदलाव करने से बचें। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहने वाला है। अपने क्रोध पर नियत्रंण रखें।

कर्क

आज वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। समाज में आपको प्रसिद्धि मिलेगी। सरकारी अधिकारियों की मदद से जरूरी काम समय हो जाएंगे। इस कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मनोरञ्जन गतिविधियों में धन खर्च होगा।

सिंह

आज संपत्ति को लेकर बड़े अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त ध्यान देना पड़ेगा। घर में अनुशासन का अभाव रहेगा। काम समय पर न होने से अशान्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारों का प्रभाव देखने को मिलेगा।

कन्या

आज परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दूसरों की आलोचनाओं से आपको दुखी नहीं होना चाहिए। आलस्य के कारण आपको नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। दूसरों के भरोसे न रहें। सन्तान के विवाह की चिन्ता रहेगी।

तुला

आज मीडिया से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको आचार-विचार के कारण आलोचना झेलनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में अशांति का वातावरण रहेगा। पेट में गैस और जलन की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक

आज अपने काम करने के तरीके में आपको बदलाव करना पड़ेगा। जॉब में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपनों से बड़ों का आदर करें। काम की अधिकता के कारण आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु

आज धन के लेन-देन में चूक परेशानी का कारण बन सकती है। महिलाओं को इलाज में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। दूर स्थान की यात्रा हो सकती है। नौकरी में विवाद शान्त होंगे। परिवार में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।

मकर

आज लोहा कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपकी आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों का स्थानान्तरण हो सकता है। व्यावसायिक संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नए प्रेम संबंध विकसित हो सकते हैं।

कुंभ

आज सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। एसिडिटी के कारण उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। इसीलिए आपको आज आराम करना चाहिए।

मीन

आज राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों को लेकर आप काफी समय देंगे। कारोबार को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्वानों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। अपनी संगत का ध्यान रखें। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।