रायबरेली : ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने की आत्महत्या, खड़ी रही गंगा गोमती एक्सप्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। प्रयागराज से लखनऊ जा रही गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एक महिला ने कूदकर जान दे दी है। हादसे के बाद चालक ने ट्रेन रोक दी, और करीब 15 मिनट बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई है। यह घटना रायबरेली ऊंचाहार रेलखंड पर रामचंद्रपुर रेलवे हाल्ट के पास रेलवे गेट संख्या 7 …

रायबरेली। प्रयागराज से लखनऊ जा रही गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एक महिला ने कूदकर जान दे दी है। हादसे के बाद चालक ने ट्रेन रोक दी, और करीब 15 मिनट बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई है।

यह घटना रायबरेली ऊंचाहार रेलखंड पर रामचंद्रपुर रेलवे हाल्ट के पास रेलवे गेट संख्या 7 सी के पास हुआ है। गुरुवार की सुबह प्रयागराज से चलकर लखनऊ जा रही गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन करीब आठ बजे रामचंद्रपुर रेलवे हाल्ट के पास पहुंच रही थी , तभी अचानक एक महिला ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत हो गई।

इस हादसे के बाद ट्रेन चालक ने ट्रेन को रोक दिया। उसके बाद रेल अधिकारियों और जीआरपी को घटना की सूचना दी गई। करीब 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही , उसके बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की, किंतु उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें-बरेली: सरयू यमुना एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक ने दी जान और ट्रैक पार करते समय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

संबंधित समाचार