टेक ज्ञान: आज ही जान लें eSIMs कैसे करते हैं काम, क्या हैं फायदे और नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आज हम आपको iPhone 14 सीरीज में लगने वाली eSIMs के बारे में बताएंगे। लेकिन इससे पहले ये भी जान लें कि eSIMs सिर्फ आईफोन में नहीं बल्कि सैमसंग के भी कुछ स्मार्टफोन में लगाए जा सकती हैं। eSIMs क्या है? ई-सिम (eSIM) का पूरा नाम एम्बेडेड सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल (Embedded Subscriber Identity …

नई दिल्ली। आज हम आपको iPhone 14 सीरीज में लगने वाली eSIMs के बारे में बताएंगे। लेकिन इससे पहले ये भी जान लें कि eSIMs सिर्फ आईफोन में नहीं बल्कि सैमसंग के भी कुछ स्मार्टफोन में लगाए जा सकती हैं।

eSIMs क्या है?
ई-सिम (eSIM) का पूरा नाम एम्बेडेड सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल (Embedded Subscriber Identity Module) होता है। ये मोबाइल फोन में एक वर्चुअल सिम की तरह काम करता है। ई-सिम के जरिए आप फोन में बिना फिजिकल सिम लगाए ही फोन, मैसेज समेत सभी काम कर पाएंगे। यानी इस सिम को यूज करने के लिए आपको कोई भी फिजिकल सिम स्लोट की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

eSIMs एक वर्चुअल सिम होगी। मतलब, इसे देखा नहीं जा सकता है। यह मदरबोर्ड पर फिट किया जाता है। एलटीई वेरियंट में आने वाली स्मार्टवॉच पर भी यह फीचर्स देखा जा सकता है। इस सिम को निकाला नहीं जा सकता। ट्रेडिशनल सिम कार्ड पर कुछ कंपोनेंट नजर आते हैं, जो फोन की इंटरनल कंपोनेंट से कनेक्ट होने के बाद काम करते हैं। यह टेलिकॉम नेटवर्क से स्पेशल आईडी के तहत कनेक्ट करने में मदद करते हैं। सिम की मदद से ही फोन पर मैसेज और कॉल प्राप्त होती हैं।

क्या है फायदा?
eSIM उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है, जो लोग लगातार सिम कार्ड नहीं बदलते हैं। ई-सिम स्मार्टफोन में एक बार लगाइए और भूल जाइए। ई सिम में मल्टीपल प्रोफाइल को सेव किया जा सकता है, जिसकी मदद से यूजर्स शहर के मुताबिक, प्रोफाइल को बदल भी सकता है।

सुरक्षित हैं eSIMs
स्मार्टफोन में eSIMs को इस्तेमाल किया जा रहा है और वह फोन गुम हो जाता है तो उसका लॉक खोले बगैर उसकी के डाटा को आसानी से हटाया नहीं जा सकती है। ऐसे में यूजर्स अपने डिवाइस को आसानी से ट्रैक कर सकता है।

इसके नुकसान
eSIMs को आसानी से सिम को निकालकर किसी दूसरे फोन में इंसर्ट नहीं कर पाएंगे। जबकि ट्रेडिशनल सिम कार्ड में फोन खराब होने पर आसानी से सिम ट्रे को निकालकर उसमें से सिम निकालकर उसे दूसरे फोन में इंसर्ट कर सकते हैं।

कैसे काम करता है ई-सिम ?
ई-सिम सपोर्ट करने वाले डिवाइसेस के साथ ई-सिम को आासानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करना है और ई-सिम एक्टिवेट करानी है। इसके बाद सर्विस प्रोवाइडर आपको एक QR कोड उपलब्ध कराते हैं, इसे फोन से स्कैन करने के बाद आप इसे अपने फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं और फिजिकल सिम कार्ड की तरह ही यूज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : बिना Online दिखे लें चैटिंग का मजा, WhatsApp में आया सबसे बेहतरीन फीचर

 

संबंधित समाचार