मुरादाबाद : अब सुसज्जित होगा पीतलनगरी व मुरादाबाद डिपो परिसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। स्मार्ट सिटी मिशन परियोजना में अब पीतलनगरी और मुरादाबाद डिपो परिसर को सुसज्जित किया जाएगा। 30 लाख रुपये के शुरुआती बजट से काम शुरू होगा, जरूरत पर और धनराशि भी मिलेगी। प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी मिशन लिमिटेड के सीईओ व नगर आयुक्त संजय चौहान ने हरी झंडी दे दी। शहर को साफ सुथरा …

मुरादाबाद,अमृत विचार। स्मार्ट सिटी मिशन परियोजना में अब पीतलनगरी और मुरादाबाद डिपो परिसर को सुसज्जित किया जाएगा। 30 लाख रुपये के शुरुआती बजट से काम शुरू होगा, जरूरत पर और धनराशि भी मिलेगी। प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी मिशन लिमिटेड के सीईओ व नगर आयुक्त संजय चौहान ने हरी झंडी दे दी। शहर को साफ सुथरा और सुसज्जित रखने की मुहिम में अब एक कदम और बढ़ाया जा रहा है।

पीतलनगरी और मुरादाबाद डिपो बस स्टेशन परिसर को स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए साफ सुथरा और सुसज्जित रखने की योजना को हरी झंडी मिल गई है। बस स्टेशन परिसर को कूड़ामुक्त और साफ सुथरा रखने के लिए कूडे़दान रखा जाएगा। वहीं परिसर में सेल्फी प्वाइंट विकसित किया जाएगा। जिससे यहां आने वाले यात्रियों को आनंद ले सकें। परिसर में सेल्फी प्वाइंट पर फोटो लेकर यात्री विश्व प्रसिद्ध पीतलनगरी में आने की याद को संजो सकेंगे। इससे सिटी ब्रांडिंग भी होगी।

स्मार्ट सिटी के सीईओ ने अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार को टाउन प्लानर के साथ मुरादाबाद और पीतलनगरी डिपो के कायाकल्प के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम एम परवेज से सहयोग लेते हुए योजना को फलीभूत करने के लिए कहा है। इस योजना को अंतिम रूप देने में आरएम रोडवेज एम परवेज, नोडल स्मार्ट सिटी टीएन मिश्रा ने सहभागिता की।

प्रतिदिन 500 से अधिक बसों का होता है आवागमन
पीतलनगरी और मुरादाबाद डिपो के सुसज्जित होने और सेल्फी प्वाइंट बनने से यहां से होकर आने-जाने वाली 500 से अधिक बसों के यात्रियों को सुखद अनुभूति होगी। एआरएम फाइनेंस बीएल मिश्र का कहना है कि डिपो परिसर को आधुनिक बनाने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। पीतलनगरी डिपो की 157 और मुरादाबाद डिपो के बेड़े में 124 बसें हैं। इसके अलावा बाहर की बसों से भी यात्री सफर करते हैं। सबके लिए यह अच्छी पहल साबित होगी।

ये भी पढ़ें : निपुण भारत मिशन : अब शिक्षण दक्षता के साथ बच्चे सीखेंगे दोस्तों और शिक्षकों से बात करने का सलीका

संबंधित समाचार