मुरादाबाद : अधिवक्ताओं ने की एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग, डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
मुरादाबाद,अमृत विचार। गुरुवार को एडवोकेट एक्ट संघर्ष समिति के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने अधिवक्ताओं पर किए जा रहे हमलों और उनके खिलाफ दर्ज कराए जा रहे झूठे मुकदमों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन …
मुरादाबाद,अमृत विचार। गुरुवार को एडवोकेट एक्ट संघर्ष समिति के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने अधिवक्ताओं पर किए जा रहे हमलों और उनके खिलाफ दर्ज कराए जा रहे झूठे मुकदमों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र दिवाकर और राष्ट्रीय महासचिव सचिन कुमार प्रेमी ने बताया कि अधिवक्ताओं के साथ आए दिन मारपीट की जा रही है। उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। अब तो स्थिति यह हो गई है कि वादी और अभियुक्त मुकदमों में पैरवी को लेकर अधिवक्ताओं पर हमला करवाते हैं। अधिवक्ता के खिलाफ शिकायती पत्र देकर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वादी और अपराधी इसी तरह अधिवक्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे करते रहेंगे तो अधिवक्ताओं का क्या होगा?
उन्होंने आगे कहा कि भारत के संविधान और कानून के सहारे अधिवक्ता सभी को सुरक्षित रखता है। इन परिस्थितियों में अधिवक्ताओं के हित में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना आवश्यक है। पूरे देश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, तारा सिंह, ललित कुमार प्रजापति, विनय कुमार सिंह, सचिन कुमार, आकाश सैनी, अशोक कुमार, मुकेश, महबूब अली, नीरज शर्मा, ओमप्रकाश आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बुलेट सवार बदमाशों ने सिपाहियों पर बोला हमला, तीन गिरफ्तार…एक की तलाश जारी
