सीतापुर: भाजपा मण्डल के मंत्री पर जानलेवा हमला, केस दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
सीतापुर। भाजपा मण्डल की नगर इकाई के मंत्री पर जानलेवा हमला हुआ। सरेराह हुई वारदात के दौरान नगर मंत्री को गंभीर चोटे आई हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। भाजपा नगर …
सीतापुर। भाजपा मण्डल की नगर इकाई के मंत्री पर जानलेवा हमला हुआ। सरेराह हुई वारदात के दौरान नगर मंत्री को गंभीर चोटे आई हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
भाजपा नगर मण्डल इकाई के मंत्री मनीष मौर्य मिश्रिख कस्बा वासी हैं। इनका कहना है कि बुधवार देर शाम वो घर से निकलकर जा रहे थे। बाइक कुछ ही दूर जा पाई थी, कि रास्तें में योजना बनाकर आए आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घेर लिया। जब तो वो कुछ समझ पाते, वृंदावन निवासी आरोपी हमलावर हो गए। लात घूंसों के साथ बेल्ट और चेनों से हमला कर दिया। मनीष मौर्य की मानें तो बुरी तरह मारने के बाद जब वो सड़क पर बेहोश हो गया, तो उसे मरा समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
राहगीरों की मदद से परिवार के लोगों को सूचना मिली। इसी के बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। हालत बिगड़ती देख मनीष मौर्य को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। सीओ मिश्रिख का कहना है कि वारदात का कारण चुनावी रंजिश बताई जा रही है। पूर्व प्रधान राजू सिंह सहित अन्य नामजद हैं। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
चुनाव से चली आ रही थी रंजिश
नगर मण्डल इकाई के मंत्री मनीष मौर्य का कहना है कि गांव में तालाब का पट्टा हुए बिना ही विपक्षीगणों ने कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं तालाब किनारे लगे पेड़ों को भी काट लिया गया। इस बात की जब शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से की गई तो पूर्व प्रधान राजू सिंह और भी रंजिश मानने लगे। बताया कि ग्राम प्रधान के चुनाव की हार जीत के बाद ही राजू सिंह रंजिश मानने लगे हैं।
यह भी पढ़ें-बाराबंकी: भाजपा मण्डल अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज, महिला ने लगाया था ये आरोप
