अयोध्या: फीस वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
अयोध्या, अमृत विचार। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुई 400 प्रतिशत फीसवृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने शहर के गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। फीस वृद्धि के फैसले को वापस लिए जाने की मांग करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री के नाम एक संबोधित ज्ञापन सौंपा है। आम आदमी पार्टी के छात्र विंग …
अयोध्या, अमृत विचार। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुई 400 प्रतिशत फीसवृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने शहर के गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। फीस वृद्धि के फैसले को वापस लिए जाने की मांग करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री के नाम एक संबोधित ज्ञापन सौंपा है।
आम आदमी पार्टी के छात्र विंग के जिलाध्यक्ष विकास वर्मा ने कहा कि फीसवृद्धि का यह फैसला की भी कीमत में छात्र छात्राओं के लिये न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा की विश्वविद्यालय में 70 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे पढ़ते हैं, वह इतनी फीस वहन नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में सभी बच्चे उच्चवर्ग से नहीं आते है, यहां पर कामगारों, मजदूरों के भी बच्चे पढ़ते हैं, जो अपनी मेहनत के बल पर कुछ करने का हौसला रखते हैं लेकिन इस दमनकारी नीति और निर्णय से उनकी उम्मीदें टूट जाएंगी।
उन्होंने कहा यदि फीसवृद्धि का यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। जिसे आम आदमी पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर सुनील कुमार मौर्य, गायत्री मिश्रा, नवीन कुमार यादव, रुपेश प्रजापति, आशीष विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –चीतों को लाने के लिए नामीबिया पहुंचा स्पेशल विमान, PM मोदी जन्मदिन पर देश को सौंपेंगे 8 अफ्रीकी चीते
