मुरादाबाद : ई-रिक्शा से 600 किलोग्राम ई-कचरा बरामद, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर में ई- कचरा माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। प्रशासनिक अमले के नाक के नीचे ई-कचरा जलाने की कोशिश से वह बाज नहीं आ रहे। ऐसे ही कृत्य में जुटे एक आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 600 किलोग्राम ई कचरा बरामद किया। शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में पुलिस को मिली …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर में ई- कचरा माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। प्रशासनिक अमले के नाक के नीचे ई-कचरा जलाने की कोशिश से वह बाज नहीं आ रहे। ऐसे ही कृत्य में जुटे एक आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 600 किलोग्राम ई कचरा बरामद किया।

  • शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में पुलिस को मिली सफलता
  • कचरा जलाने की तैयारी कर रहे थे ई-कचरा माफिया

नागफनी थाना प्रभारी जगपाल सिंह ग्वाल के मुताबिक बुधवार रात उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह हमराहियों के साथ गश्त पर थे। रात करीब 11 बजे वह बंगला गाव क्षेत्र में थे। मुखबिर से पता चला कि दौलतबाग के गली नंबर 10 में कुछ लोग ई रिक्शा पर ई कचरा लाद कर रामगंगा किनारे जा रहे हैं। माफिया ई कचरा जलाने की कोशिश में जुटे हैं। कुछ ही देर में पुलिस गली नंबर 10 मे पहुच गई।

दबिश देकर चार लोगों को पुलिस ने दबोचा। उनके कब्जे से बरामद ई रिक्शा पर ई रिक्शा पर आठ कट्टे प्लास्टिक के मिले। कट्टे में ई कचरा भरा था। आरोपियों की पहचान मोहम्मद हसीन पुत्र अनवर हुसैन निवासी गली नंबर 10 आयशा मस्जिद के बराबर वाली गली दौलतबाग थाना नागफनी, शहादत पुत्र भूरे निवासी घोसियो की पुलिया नवाबपुरा नागफनी, राजीव पुत्र करनसिंह सैनी निवासी सैनी बस्ती नवाबपुरा नागफनी व होराम पुत्र रामकिशोर निवासी सैनी बस्ती ट्रांसफार्मर के पास नवाबपुरा थाना नागफनी के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लाभ कमाने की चाह में शाकिर पुत्र शौकत निवासी दौलतबाग से ई कचरा खरीदते है। कटघर के ताजपुर माफी गांव में ई कचरा ले जाकर जलाते हैं। आरोपियों के खिलाफ ई कचरा अधिनियम के तहत पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया। गुरुवार को सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:- जौनपुर : शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर आरोपी हुआ फरार

संबंधित समाचार