रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: मैच कैंसिल हुआ तो होटल में शेफ बने लारा, देखें ये वायरल वीडियो
कानपुर, अमृत विचार। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में बुधवार को इंडिया और वेस्टंडीज के बीच खेला जाने वाला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। स्टेडियम से वापस वह होटल लैंडमार्क पहुंचे तो वहां से सीधा किचन में जा पहुंचे। सचिन तेंदुलकर और लारा इसबीच किचन मस्ती के मूड में दिखे। सचिन ने कई नई …
कानपुर, अमृत विचार। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में बुधवार को इंडिया और वेस्टंडीज के बीच खेला जाने वाला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। स्टेडियम से वापस वह होटल लैंडमार्क पहुंचे तो वहां से सीधा किचन में जा पहुंचे। सचिन तेंदुलकर और लारा इसबीच किचन मस्ती के मूड में दिखे। सचिन ने कई नई रेसिपी भी बताई। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रहे ब्रायन लारा सेफ के साथ मौसमी छीलते नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
होटल लैंडमार्क के शेफ बलराम को सचिन तेंदुलकर ने कई खास डिश के टिप्स दिए। सचिन ने शेफ बलराम को अंडे की भुर्जी और खिचड़ी तैयार करने की नई विधि बताई। जिसे जानकार शेफ में अचंभित रह गए। इस दौरान शेफ और खिलाड़ियों ने फोटो शूट भी किया गया।

ब्रायन लारा ने भी चाकू से मौसमी छीलने का हुनर बताया। बलराम ने बताया कि लारा ने हरी मिर्च की चटनी बनाने की जानकारी ली। लारा का मौसमी छीलने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: मैच कैंसिल हुआ तो होटल में शेफ बने लारा, देखें ये वायरल वीडियो #BCCI #icc #RoadSafetyWorldSeries2022 #kanpur #AmritVichar pic.twitter.com/tps4kyZtAO
— Amrit Vichar (@AmritVichar) September 15, 2022
इस दौरान किचन में जोंटी रोड्स, युवराज, मखाया एनिटिनी, सेन वॉटसन, इरफान पठान जैसे खिलाड़ियों ने भी किचन में अपना हाथ आजमाया।
यह भी पढ़ें –अयोध्या: 11 महीने बाद रिहा हुए पूर्व विधायक खब्बू तिवारी, समर्थकों का उमड़ा जन सैलाब
