युजवेंद्र चहल ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो, वाइफ धनश्री को बताया अपनी ताकत
नई दिल्ली। भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के लिए पिछले कुछ महीने उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। उनके निजी जीवन को लेकर पिछले कुछ समय में बड़ी अफवाहें सामने आई थी। इस बीच चहल ने एक वीडियो ट्रेंडिंग सॉन्ग ‘देखा एक ख्वाब x लैला’ के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी धनश्री …
नई दिल्ली। भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के लिए पिछले कुछ महीने उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। उनके निजी जीवन को लेकर पिछले कुछ समय में बड़ी अफवाहें सामने आई थी। इस बीच चहल ने एक वीडियो ट्रेंडिंग सॉन्ग ‘देखा एक ख्वाब x लैला’ के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ रोमांटिक अंदाज में समय बिताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच प्यारी सी कमिस्ट्री भी दिखाई दे रही है।
वीडियो में उन्होंने धनश्री के साथ समुद्र किनारे डिनर, बर्फ में चहलकदमी और घर में साथ-साथ डांस करते हुए लम्हों को दिखाया है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने धनश्री को सबसे मजबूत महिला और खुद की ताकत बताया है।
आपको बता दें कि पिछले महीने युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच विवाद की खबरों ने उस वक्त जोर पकड़ा था, जब धनश्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से युजवेंद्र चहल का नाम हटा दिया था। इसके तुरंत बाद चहल ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें कहा गया था कि वह अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वहीं इस मामले में मीडिया में कई तरह के कयास लगाए जानें लगे कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन , अब इसी को लेकर चहल और धनश्री दोनों की तरफ से इस खबर का खंडन किया गया।
ये भी पढ़ें : ‘वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली ले सकते हैं टी-20 से संन्यास’, शोएब अख्तर ने दिया बड़ा बयान
