दो साल की बच्ची 200 फुट गहरे बोरवेल में गिरी, सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी
जयपुर। राजस्थान में दौसा जिले के बांदीकुई थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो साल की एक बच्ची 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। उसे सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि आभानेरी के पास जस्सा पाडा गांव में देवनारायण गुर्जर की दो साल की बच्ची अंकिता अपने घर के बाहर खेलते समय …
जयपुर। राजस्थान में दौसा जिले के बांदीकुई थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो साल की एक बच्ची 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। उसे सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि आभानेरी के पास जस्सा पाडा गांव में देवनारायण गुर्जर की दो साल की बच्ची अंकिता अपने घर के बाहर खेलते समय पास ही में खुले 200 फीट गहरे बोरवेल में अचानक गिर गई।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और फिर बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से आसपास के क्षेत्र में खुदाई शुरू की गई।
पुलिस के अनुसार बच्ची 60-70 फीट की गहराई पर अटकी हुई है और पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ के कर्मचारी बच्ची को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं। सीसीटीवी के जरिये बच्ची पर नजर रखी जा रही है और पाइप के जरिये उसतक ऑक्सीजन की आपूर्ति जा रही है।
ये भी पढ़ें- बेगूसराय सीरियल फायरिंग: नीतीश पर गरजे मोदी के मंत्री गिरिराज, कहा- CM ने करवाई है गोलीबारी
