जसपुर: चोरी की 6 साइकिलें बरामद, युवक गिरफ्तार
जसपुर, अमृत विचार। आधा दर्जन साइकिलों के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मोहल्ला जुलाहान निवासी संजीव कुमार चौहान, नत्था सिंह निवासी रागनी बंसल, रामनगर निवासी मोहम्मद मसरूर ने साइकिल चोरी की अलग-अलग रिपोर्ट दज कराई थी। मुखबिर की सूचना पर गर्ग चौराहे से निकट से मोहसीन उर्फ़ मोना निवासी अबूबकर मस्जिद …
जसपुर, अमृत विचार। आधा दर्जन साइकिलों के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मोहल्ला जुलाहान निवासी संजीव कुमार चौहान, नत्था सिंह निवासी रागनी बंसल, रामनगर निवासी मोहम्मद मसरूर ने साइकिल चोरी की अलग-अलग रिपोर्ट दज कराई थी।
मुखबिर की सूचना पर गर्ग चौराहे से निकट से मोहसीन उर्फ़ मोना निवासी अबूबकर मस्जिद के पास नई बस्ती जसपुर को चोरी की एक साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अन्य 5 साइकिलें ठकुरद्वारा से बरामद की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, कौशल भाकुनी, जावेद मलिक व हरीश आर्य आदि मौजूद थे।
