बरेली: उर्स-ए-रजवी की तैयारियों को लेकर आरएसी ने की बैठक, वॉलंटियर्स की टीमें की गईं तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने आज उर्स-ए-आला हजरत और उर्स-ए-अमीन-ए-शरीअत की तैयारियों से संबंधित बड़ी बैठक आयोजित की। इसकी सरपरस्ती नबीरा-ए-आला हजरत और आरएसी के नायब सदर मौलाना अदनान रजा कादरी ने की। इस दौरान जायरीन की खिदमत और उर्स की व्यवस्था के लिए वॉलंटियर्स की टीमें तैयार की गईं। बैठक …

बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने आज उर्स-ए-आला हजरत और उर्स-ए-अमीन-ए-शरीअत की तैयारियों से संबंधित बड़ी बैठक आयोजित की। इसकी सरपरस्ती नबीरा-ए-आला हजरत और आरएसी के नायब सदर मौलाना अदनान रजा कादरी ने की। इस दौरान जायरीन की खिदमत और उर्स की व्यवस्था के लिए वॉलंटियर्स की टीमें तैयार की गईं।

बैठक में मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा कि आला हजरत के मेहमान देश के कोने-कोने से ही नहीं बल्कि दुनिया भर से बरेली शरीफ आने वाले हैं। उनकी सुरक्षा से लेकर ठहरने और खाने-पीने तक का इंतजाम दुरुस्त होना चाहिए। इसके लिए आरएसी के दिन- वॉलंटियर्स रात खिदमत में लगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि आला अफसरों को अपने दफ्तरों से निकलकर खुद देखना चाहिए कि बिजली, पानी, सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, अस्थायी शौचालय, रेलवे टिकट खिड़कियों जैसी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं या नहीं हैं। इस काम में आरएसी के वॉलंटियर्स भी भरपूर सहयोग करेंगे।

नायब सदर ने कहा कि आला हजरत ने जो दस निकाती मिशन (दस सूत्री कार्यक्रम) हमें दिया है, उसका पहला नुकता ही बड़े-बड़े मदरसे कायम करना है। आज जब मदरसों के खिलाफ साजिशें की जा रही हैं, तब आवाम को मदरसों की अहमियत बताने के लिए उर्स-ए-रजवी से बेहतर मौका नहीं हो सकता। हमें समझना होगा कि असल में मदरसों पर बुरी नजर इसलिए डाली जा रही है ताकि मुसलमानों को इल्म यानि ज्ञान से दूर किया जा सके। आरएसी किसी कीमत पर ऐसा नहीं होने देगी। आरएसी का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता मदरसों की हिफाजत के लिए हाजिर है।

इस दौरान मुफ्ती उमर रजा, हन्नान उद्दीन, हाफिज इमरान रजा बरकाती, मौलाना कमरुज्जमा, मौलाना सलीम रजा, अब्दुल हलीम खान,अब्दुल लतीफ कुरैशी, ताज खान, रजब अली साजू, हनीफ अजहरी, राजू बाबा, मुजाहिद रजा, मौलाना सद्दाम रजा, मौलाना हसन रजा, मौलाना खालिद रजा, मौलाना रफी, मौलाना आरिफ, मौलाना नदीम फारूकी, मुफ्ती इमरान,हमदम फैजी, हाफिज फहीम अख्तर, मीर हसन, गुलाम गौस गजाली, गुलफाम हस्सानी, खालिद रजा, साजिद रजा, आकिब रजा, रिजवान रजा, सय्यद नासीर अली, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद राशिद, शाहनवाज रजा, इश्तियाक हुसैन, अनवर रजा, रिजवान रजा, काशिफ रजा, शफीक तहसीनी, जाहिद गद्दी, यासीन गद्दी, इमरान रजा बरकाती, मौलाना लियाकत, मौलाना शफीक, असलम रजा,अनीस इंजीनियर, फुरकान रजा, शोएब रजा, अमीक रजा, फहिम खान, मंसूर अली, नन्नू खान, मोहम्मद ताहिर, हाफिज आरिफ, दानिश खान, इशाकत अल्वी, मोहम्मद चांद, इस्लाम डायरेक्टर, अफजल रजा, मुजाहिद खान, यूसुफ रजा, राशिद रजा सहित बड़ी संख्या में उल्मा ए इकराम और आरएसी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: गौवंशीय पशुओं की तस्करी करने वाले तीन अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे, एक फरार

 

संबंधित समाचार