लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त अस्पताल, मरीजों से मिलकर जाना हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लगातार सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं की धरातल पर जांच कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को उन्होंने राजधानी के रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में मरीजो को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को परखा। डिप्टी सीएम ने इलाज की …

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लगातार सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं की धरातल पर जांच कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को उन्होंने राजधानी के रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में मरीजो को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को परखा।

डिप्टी सीएम ने इलाज की गुणवत्ता और अस्पताल में स्टॉफ के व्यवहार का भी जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई में मिली खामियों को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर को हर हाल में साफ-सुथरा रखा जाएं।

ब्रजेश पाठक सबसे पहले अस्पताल के ओपीडी काउंटर पहुंचे। पर्चा काउंटर पर पहुंचकर उन्होंने लाइन लंबी न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आए हुए मरीजों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें समुचित चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में आए मरीजों और भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।

यह भी पढ़ें –विजयादशमी उत्सव: संघ ने मुख्य अतिथि के रूप में पर्वतारोही संतोष यादव को किया आमंत्रित

संबंधित समाचार