टिड्डी दल से बचाव के लिए फसलों पर करें नीम तेल का छिड़काव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कृषि क्षेत्र में शोध से जुड़ी कंपनियों के संगठन क्रॉपलाइफ इंडिया ने टिड्डी दल के हमले से फसलों के बचाव के लिए फसलों पर नीम तेल के छिड़काव और खेत में तेज आवाज करने की सलाह दी है। संगठन ने किसानों और रसायन छिड़काव करने वाली एजेंसियों के लिए गुरुवार को सलाह जारी …

नई दिल्ली। कृषि क्षेत्र में शोध से जुड़ी कंपनियों के संगठन क्रॉपलाइफ इंडिया ने टिड्डी दल के हमले से फसलों के बचाव के लिए फसलों पर नीम तेल के छिड़काव और खेत में तेज आवाज करने की सलाह दी है।

संगठन ने किसानों और रसायन छिड़काव करने वाली एजेंसियों के लिए गुरुवार को सलाह जारी करते हुए कहा है कि किसानों को रेडियो, टेलीविजन, मोबाइल आदि के माध्यम से प्राप्त जानकारी पर ध्यान देना चाहिए ताकि उन्हें अपने इलाके में टिड्डी दल के आने का समयपूर्व पता चल सके।

इसके अलावा अगर पास के इलाकों में टिड्डी दल के हमले का पता चले तो किसानों को फसल के बचाव के लिए प्रतिलीटर पानी में पांच मिलीलीटर नीका तेल डालकर छिड़काव करना चाहिए। संगठन ने कहा कि टिड्डियों को भगाने के लिए खेत में तेज आवाज करना चाहिए। वाहनों, घंटी, कनस्तर और थाली आदि बजाकर टिड्डियों को भया जा सकता है।

क्रॉपलाइफ ने साथ ही संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा बताए गये रसायनों का इस्तेमाल करना चाहिए। इन रसायनों का छिड़काव इस तरह होना चाहिए कि इससे जलाशयों, नदी तथा तालाब आदि का पानी संक्रमित न हो। संगठन ने रसायनों के छिड़काव के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की भी सलाह दी है।

संबंधित समाचार