मुरादाबाद में पकड़ी गई रायबरेली से लापता हुई दो छात्राएं
रायबरेली। गुरुवार को संदिग्ध अवस्था में रायबरेली शहर से गायब हुई नाबालिक छात्राओं को शुक्रवार को मुरादाबाद में पुलिस के पकड़ लिया है। पुलिस उनको लेकर रायबरेली पहुंच रही है। यह छात्राएं अपने एक किशोर मित्र के साथ गई थीं। उसे भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। गुरुवार को शहर स्थित राजकीय बालिका इंटर …
रायबरेली। गुरुवार को संदिग्ध अवस्था में रायबरेली शहर से गायब हुई नाबालिक छात्राओं को शुक्रवार को मुरादाबाद में पुलिस के पकड़ लिया है। पुलिस उनको लेकर रायबरेली पहुंच रही है। यह छात्राएं अपने एक किशोर मित्र के साथ गई थीं। उसे भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
गुरुवार को शहर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज से दो नाबालिक छात्राएं लापता हो गई थी। उसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ था। शहर के अलग इलाकों में रहने वाली हाईस्कूल की दोनो नाबालिग छात्राएं स्कूल गई थीं। शाम तक छात्राएं घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। बाद में परिजनों ने डायल 112 पर कॉल किया।
दो लड़कियों के एक साथ संदिग्ध अवस्था में गायब होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी समेत पूरे अमले ने दोनों छात्राओं के घर पहुंच कर जानकारी ली। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनो छात्राएं अपने किशोर मित्र के साथ स्कूल गेट से फरार हुई थीं। पुलिस की अलग अलग टीमों ने जानकारी जुटाई कि शहर के एक सभासद का भाई दोनों को बहकाकर ले गया है।
पुलिस की सर्विलांस टीम को इस मामले में लगाया गया तो पता चला कि उनका लोकेशन लखनऊ के लूलू मॉल का मिला। फिर घंटाघर पर उनके मोबाइल ने लोकेशन दिया। रायबरेली पुलिस ने लखनऊ पुलिस की मदद से घण्टाघर इलाके में उनकी तलाश करती रही, लेकिन सुराग नहीं मिला।
रायबरेली पुलिस ने शहर भर के होटलों को एलर्ट भेजने के बाद सभी रुट की ट्रेनों पर भी सर्विलांस का जाल बिछाया था। इसी का नतीजा रहा कि शुक्रवार की प्रातः लगभग पौने तीन बजे दोनो छात्राएं और किशोर मुरादाबाद में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इसके बाद रायबरेली पुलिस की एक टीम मुरादाबाद रवाना हो गई है। एसपी ने बताया कि रायबरेली पुलिस तीनों को लेकर रायबरेली पहुंच रही है।
मुरादाबाद जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। रायबरेली से लापता दो नाबालिग छात्राओं को रेलवे स्टेशन से बरामद किया है। छात्राओं के लापता होने के बाद अलर्ट जारी किया गया था। जीआरपी स्टेशनों पर ट्रेनों को चेक कर रही थी। इसी दौरान मुरादाबाद पहुंची पद्मावत एक्सप्रेस को जब जीआरपी ने चेक किया तो दोनों छात्राएं उसमें सवार मिलीं। बता दें कि दोनों छात्राएं 15 सितंबर को घर से स्कूल के निकली थी। इसके बाद लापता हो गई थी। परिजनों ने रायबरेली के सदर कोतवाली थाने में इस संबंध में मुकदमा दर्ज करा दिया था।
एसपी रेलवे अपर्णा गुप्ता ने ने बताया कि छात्राएं अपने एक दोस्त शाकिर के साथ पद्मावत एक्सप्रेस से रायबरेली से दिल्ली जा रही थीं। छात्राओं के साथ जा रहे युवक को भी जीआरपी ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शारिक निवासी खाली साठ किला बाजार चौकी थाना कोतवाली जिला रायबरेली बताया।
शारिक ने बताया की वह अपने साथी अरमान के साथ दोनों लड़कियों को कार द्वारा लखनऊ ले गया था। अरमान तीनों को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर वहीं रुक गया था। शारिक दोनों लड़कियों को लेकर दिल्ली जा रहा था। सूचना पाकर रायबरेली पुलिस भी मुरादाबाद पहुंच गई। जीआरपी ने आरोपी और दोनों छात्राओं को रायबरेली पुलिस को सौंप दिया है। सकुशल बरामद की गई दोनों छात्राएं दसवीं में पढ़ती हैं। दूसरे आरोपी अरमान को रायबरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घर से स्कूल के लिए निकली थीं छात्राएं
दोनों लड़कियां रायबरेली के राजकीय स्कूल में दसवीं की छात्राएं हैं। गुरुवार को दोनों स्कूल के लिए निकली थीं। लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। तभी से पुलिस दोनों छात्राओं की तलाश में जुटी थी।
यह भी पढ़ें-लखीमपुर खीरी: तीसरे दिन उत्तराखंड में मिलीं शहर से लापता छात्राएं
