बहराइच: तेंदुए के जबड़े से बेटी को छीन लाई मां, वन कर्मियों ने की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मूर्तिहा रेंज के जंगल से निकला तेंदुआ एक ग्रामीण के घर में घुस गया। उसने घर में खेल रहे मासूम बालिका पर हमला कर दिया। मासूम के चिल्लाने पर मां दौड़ी। उसने तेंदुए से संघर्ष कर बेटी को छुड़ा किया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। अब हालत में सुधार है। कतर्नियाघाट वन्य …

बहराइच। मूर्तिहा रेंज के जंगल से निकला तेंदुआ एक ग्रामीण के घर में घुस गया। उसने घर में खेल रहे मासूम बालिका पर हमला कर दिया। मासूम के चिल्लाने पर मां दौड़ी। उसने तेंदुए से संघर्ष कर बेटी को छुड़ा किया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। अब हालत में सुधार है।

कतर्नियाघाट वन्य जीव अभ्यारण्य के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत इंडो नेपाल बार्डर पर स्थित सलारपुर/गुलरिहा मार्ग पर रहने वाले युवक के घर में मुर्तिहा जंगल से निकलकर आये तेंदुआ घुस गया। तेंदुआ ने घर मे घुसकर सूरजपुर नेपाल निवासी अनूप विक्रम शाही पुत्र भक्त बहादुर शाही उम्र लगभग एक वर्ष को हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बालिका के चीखपुकार सुनकर परिजन दौड़ें और हाँका लगाया।

मां अपने एक वर्षीय बेटी को तेंदुए के चंगुल से को छुड़ाया। सूचना पाकर नेपाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगो ने मुर्तिहा रेंज के वन कर्मियों को घटना से अवगत कराया। मुर्तिहा रेंज के वनक्षेत्रअधिकारी अशोक कुमार त्यागी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और नेपाल के लोगो को सजग रहने को कहा।

उन्होंने बताया कि वन कर्मियों की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गयी है। परिजनों के अनुसार बालिका को तेंदुआ ने दबोच लिया था और उठा कर भागने लगा तभी परिजनों ने साहस का परिचय देते हुए तेंदुए से काफी प्रयास के बाद छुड़ाया।

यह भी पढ़ें-अल्मोड़ा: सोमेश्वर में तेंदुए की दहशत, कई मवेशियों को बना चुका है शिकार

संबंधित समाचार