काशीपुर: एससी वर्ग के लोगों की भूमि बिक्री पर विशेष नजर रखें अधिकारी : गोरखा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने लंबित भूमि प्रकरणों पर चर्चा कर अनुसूचित जाति के लोगों की भूमि विक्रय पर विशेष नजर रखकर सावधानियां बरतने के निर्देश तहसीलदार को दिए हैं। शुक्रवार को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने तहसील पहुंचकर अधिकारियों से आयोग में लंबित भूमि प्रकरणों …

काशीपुर, अमृत विचार। अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने लंबित भूमि प्रकरणों पर चर्चा कर अनुसूचित जाति के लोगों की भूमि विक्रय पर विशेष नजर रखकर सावधानियां बरतने के निर्देश तहसीलदार को दिए हैं।

शुक्रवार को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने तहसील पहुंचकर अधिकारियों से आयोग में लंबित भूमि प्रकरणों पर चर्चा की। उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों के जमीन संबंधित विभिन्न मामलों, जाति, आय प्रमाण पत्र बनाने में आने वाली समस्याओं का सरलीकृत करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा बेची जा जमीन पर खास नजर रखी जाए। इसकी जांच की जाए कि वह किसी के दबाव में आकर भूमि तो नहीं बेच रहे।

पहाड़ी मैदानों में अनूसूचित जाति के लोगों की स्थिति दयनीय है। कई जगहों पर दबंगों द्वारा उनकी जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। जिसके चलते अनुसूचित जाति के लोग पहाड़ की भूमि बेचकर पलायन को मजबूर हो रहे हैं। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग इसलिए बनाया गया है कि जब अनुसूचित जाति के लोगों की कहीं सुनवाई न हो तो वह आयोग में शिकायत दर्ज करें।

जिससे उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि आयोग की नजर झूठी शिकायतों पर भी बनी हुई है। यदि कोई आयोग को झूठी शिकायत करता है, तो आयोग उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है। इससे पूर्व उन्होंने तहसील में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर भूमि बिक्री संबंधी दस्तावेजों का अवलोकन किया। वहां पर तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, नायब तहसीलदार भुवन चंद्र, राकेश चंद्र, राजस्व निरीक्षक फूल सिंह, राम सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार