हल्द्वानी: मुंबई में दम दिखाएंगे हल्द्वानी के डांसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक्स डांस क्रू स्टूडियो के डांसर्स का द डांस आइकन रियलिटी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री में चयन हुआ है। 16 नवंबर को मुंबई के फिल्म सिटी गोरेगांव में कार्यक्रम की शूटिंग शुरू होगी। टीवी रियलिटी शो द डांस आइकन का प्रसारण जी सलाम टीवी चैनल में होगा। डायरेक्टर सौरभ फर्त्याल ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक्स डांस क्रू स्टूडियो के डांसर्स का द डांस आइकन रियलिटी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री में चयन हुआ है। 16 नवंबर को मुंबई के फिल्म सिटी गोरेगांव में कार्यक्रम की शूटिंग शुरू होगी। टीवी रियलिटी शो द डांस आइकन का प्रसारण जी सलाम टीवी चैनल में होगा।

डायरेक्टर सौरभ फर्त्याल ने बताया कि इस शो के जज गणेश आचार्य व प्रोनिता स्वर्गरिया और एलेक्स होंगे। इसके लिए दो डुएट डांस कलाकारों का चयन हुआ है। इसमें प्राची पंत व आयुष जोशी, मानवी बिष्ट एवं महिमा बिष्ट शामिल हैं। क्लासिकल ग्रुप का चयन भी हुआ है इनमें दिव्या कोमल, उदिता अक्षरा, यामिनी आर्य हैं। फर्त्याल रामनगर के रहने वाले हैं और पीलीकोठी में डांस स्टूडियो चलाते हैं।

संबंधित समाचार