हल्द्वानी: शहर में आया चेन स्नेचरों का गैंग, अस्पताल से लौट रही महिला की लूटी चेन
हल्द्वानी, अमृत विचार। अस्पताल से लौट रही महिला की ई-रिक्शा में सोने की चेन लूट ली गई। पीड़ित महिला ने ई-रिक्शा में सवार अन्य महिलाओं पर चोरी का संदेह जताया है। मामले में शहर कोतवाली और मुखानी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र में पांडे निवास में रहने वाली मुन्नी पांडे शुक्रवार …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अस्पताल से लौट रही महिला की ई-रिक्शा में सोने की चेन लूट ली गई। पीड़ित महिला ने ई-रिक्शा में सवार अन्य महिलाओं पर चोरी का संदेह जताया है। मामले में शहर कोतवाली और मुखानी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र में पांडे निवास में रहने वाली मुन्नी पांडे शुक्रवार को अपने बेटे के साथ कुसुमखेड़ा स्थित एक अस्पताल में उपचार कराने गई थीं। लौटते वक्त वह ई-रिक्शा में सवार हुईं। महिला का कहना है कि ई-रिक्शा में दो-तीन अन्य महिलाएं पहले से सवार थीं। इस दौरान एक लड़की ने बार-बार उनके पैर में चोट कर रही थी। इससे उनका ध्यान भटक गया और साथ बैठी महिलाओं ने उनकी सोने की चेन निकाल ली। इसका पता उन्हें ई-रिक्शा से उतरने के बाद चला।
मामले को लेकर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी सहित स्थानीय लोग कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई। एसओ रमेश बोहरा ने पीड़ित महिला के घर जाकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अन्य महिलाओं की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
