पिथौरागढ़: बच्चों के भविष्य के लिए सड़क पर उतरे अभिभावक
पिथौरागढ़, अमृत विचार। अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए बेडा व खितौली के ग्रामीणों ने शुक्रवार को करीब 60 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पहुंचकर शिक्षा विभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्यालय में शिक्षा का स्तर सुधारने की मांग की। खितौली के पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह मेहता ने शिक्षाधिकारी कार्यालय में दिए ज्ञापन में …
पिथौरागढ़, अमृत विचार। अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए बेडा व खितौली के ग्रामीणों ने शुक्रवार को करीब 60 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पहुंचकर शिक्षा विभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्यालय में शिक्षा का स्तर सुधारने की मांग की।
खितौली के पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह मेहता ने शिक्षाधिकारी कार्यालय में दिए ज्ञापन में कहा कि एक शिक्षिका की करीब तीन साल पूर्व विद्यालय में नियुक्ति हुई। नियुक्ति के बाद से लगातार स्टाफ में विवाद के चलते छात्र-छात्राओं के पठन पाठन में दिक्कतें आ रही हैं।
छात्र-छात्राओं के साथ भी अध्यापिका का अभद्र व्यवहार सामने आ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर शिक्षिका का तबादला नहीं होने पर वह शिक्षाधिकारी कार्यालय में आंदोलन करेंगे।
प्रदर्शन करने के दौरान रमेश राम, सुरेश राम, जगदीश प्रसाद, हरीश प्रसाद, पूरन मेहता, कुंवर सिंह, पूरन सिंह, गोविंद राम, महेश सिंह, मनी राम, बसंत राम, अनीता देवी, रेखा देवी, महेश राम, जगदीश प्रसाद, गोविंद राम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
