हल्द्वानी: खनन कारोबारियों ने केएमवीएन के तर्ज पर रॉयल्टी शुल्क लेने की मांग
हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक बंशीधर भगत के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक से वन विभाग के खनन रॉयल्टी शुल्क को केएमवीएन के बराबर करने की मांग की। विधायक ने उन्हें जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। शुक्रवार को हुई वार्ता में संघर्ष समिति सदस्यों ने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक बंशीधर भगत के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक से वन विभाग के खनन रॉयल्टी शुल्क को केएमवीएन के बराबर करने की मांग की। विधायक ने उन्हें जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को हुई वार्ता में संघर्ष समिति सदस्यों ने कहा कि वन विकास निगम की ओर से संचालित खनन में 31 रुपये प्रति कुंतल की रॉयल्टी ली जा रही है। जबकि केएमवीएन में 24 रुपये रॉयल्टी ली जा रही है। जिसमें जीएसटी शुल्क भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि वन विकास निगम समतलीकरण के नाम पर रॉयल्टी में दस रुपये प्रति कुंतल अधिक ले रहा है, जिसमें जीएसटी शुल्क नहीं जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा वन विकास निगम की ओर से खनन के नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने विधायक से समतलीकरण के नाम पर अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
इस मौके पर इंद्र सिंह बिष्ट, पृथ्वीराज सिंह, हरीश चौबे, सुशील पटवा, कमल तिवारी, हरीश चंद्र, हरीश चंद्र बिरखानी, जीवन सिंह बोहरा, मनोज मठपाल, कंचन जोशी आदि मौजूद रहे।
