अल्मोड़ा: भतरौंजखान में 39 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार
अल्मोड़ा, अमृत विचार। मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भतरौंजखान पुलिस ने 39 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कालाढूंगी, नैनीताल निवासी दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भतरौंजखान पुलिस ने 39 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कालाढूंगी, नैनीताल निवासी दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया है।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार बीते गुरुवार को सीओ रानीखेत के नेतृत्व में भतरौंजखान पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस सहायता केंद्र मोहान पर मरचूला की तरफ से आ रहे वाहन यूके-06-एए-5336 को रोका गया।
तलाशी लेने पर वाहन में सवार बिशनपुर, पोस्ट बैलपड़ाव, थाना कालाढूंगी, जिला नैनीताल निवासी तरसेम सिंह पुत्र स्व. धरम सिंह और जीवन आर्या पुत्र गोपाल राम के कब्जे से तीन कट्टों में रखे 39.320 किलो गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके पर गांजे को सील कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज भी कर दिया। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की कीमत 5 लाख 89 हजार 800 रुपये आंकी गई। थानाध्यक्ष संजय पाठक ने कहा दोनों आरोपी मरचूला क्षेत्र से गांजा खरीदकर बाहर बेचने जा रहे थे। पुलिस टीम में आरक्षी अरविंद सिंह, संदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह शामिल रहे।
