प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्मदिन, बसपा प्रमुख ने ट्वीट कर दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 72वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए ताता लगा हुआ है। कई नेताओं ने टिव्ट के जरिए पीएम मोदी के लिए दीर्घायु और उत्तम भविष्य की कामाना की हैं। पीएम मोदी के जन्मदिवस की ही चर्चाएं हो रही हैं। प्रधानमंत्री श्री …

लखनऊ। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 72वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए ताता लगा हुआ है। कई नेताओं ने टिव्ट के जरिए पीएम मोदी के लिए दीर्घायु और उत्तम भविष्य की कामाना की हैं। पीएम मोदी के जन्मदिवस की ही चर्चाएं हो रही हैं।

वहीं प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश आ रहे हैं। इसी के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर पीएम को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही उनकी दीघार्यु की कामना की।

बसपा प्रमुख ने ट्वीट कर जन्मदिन की दी बधाई देते हुए लिखा- ‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके 72वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें तथा उनके स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना’ बता दें कि शनिवार को पीएम के जन्मदिन के मौके पर देश भर से उन्हें शुभकामनाएं आ रही हैं। जहां देखो हर तरफ यही चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें-अखिलेश ने मायावती पर साधा निशाना, कहा- अपनी ही जेल में कैद हैं बसपा प्रमुख

संबंधित समाचार