ब्रेकिंग – हल्द्वानी: होमगार्ड की बरसाती नाले में बहने से मौत…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी एसएसपी कार्यालय में तैनात भीमताल निवासी होमगार्ड जवान महेश पलाडिया का बरसाती नाले नाले में बहने से दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के बहुद्देश्यीय भवन हल्द्वानी स्थित कार्यालय में तैनात होमगार्ड के जवान …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी एसएसपी कार्यालय में तैनात भीमताल निवासी होमगार्ड जवान महेश पलाडिया का बरसाती नाले नाले में बहने से दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के बहुद्देश्यीय भवन हल्द्वानी स्थित कार्यालय में तैनात होमगार्ड के जवान महेश पलडिया की बरसाती नाले के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई है। महेश पलड़िया भोरसा, थाना भीमताल क्षेत्र के रहने वाले हैं, जो कि विगत रात्रि अपने घर की तरफ जा रहे थे, अचानक बरसात अधिक होने के चलते नाला अपने उफान पर था, वह पैदल अपने घर जा रहे थे, होमगार्ड के जवान महेश पलड़िया नाले के बहाव में नीचे की तरफ चले गए।

रात स्थानीय लोगों ने भी उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। लेकिन आज आज प्रातः बजे उनका शव नाले की तरफ मिला है, वहीं सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक महेश पलड़िया आर्थिक रूप से काफी कमजोर बताया जा रहे हैं, क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। वहीं परिजनों को हरसंभव मदद देने के, साथ ही आपदा मद से सहायता करवाने का भी भरोसा दिलाया है। होमगार्ड जवान की मृत्यु का समाचार मिलते ही पूरे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

संबंधित समाचार