बरेली: निषाद पार्टी के मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, जिलाध्यक्ष ने पहनाई नोटों की माला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आज निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने संजय कम्युनिटी हॉल में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ संजय निषाद, बिथरी विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारियों ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद …

बरेली, अमृत विचार। आज निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने संजय कम्युनिटी हॉल में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ संजय निषाद, बिथरी विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारियों ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद निषाद समाज ने अपने आराध्य निसाद राज की आरती की।

इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया निषाद समाज का देश की सरकार बनाने में प्रमुख योगदान रहा है। सरकार हमारे इतने योगदान के बाद भी अनदेखी कर रही है। अपने आप को एकजुट करने के लिए भारतीय निषाद पार्टी का गठन किया गया है। हमें एकजुट होकर सरकार से अपना अधिकार लेना है। सरकार को हमारे समाज की अनदेखी भारी पड़ेगी। हमने सरकार को 11 मंत्री दिए हैं। इस मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकर्ताओं के साथ केक काट कर जन्मदिन मनाया।

कैबिनेट मंत्री ने बताया केंद्र की मोदी सरकार ने हमारे समाज को सही हक दिया है। अभी तक सपा, बसपा ने उनके समाज को केवल ठगने का काम किया। प्रदेश में जंगलराज को सरकार ने खत्म कर रावण राज को खत्म किया। उनके समाज के लिए सरकार ने कई योजनाओं को चला कर समाज को आगे बढ़ाया है। महिलाओं को उनका हक दिलाया है। अमृत योजना को चलाकर मछुआ समाज को रोजगार दिया है।

जिलाध्यक्ष ने पहनाई नोटों की माला
कार्यक्रम के दौरान निषाद पार्टी बरेली के जिलाध्यक्ष करामत अली ने 20-20 रुपये के करीब दो सौ नोटों की माला लेकर पहुंचे और मंत्री जी का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें- बरेली: डीएम के आदेश के बाद भी विभाग नहीं कर रहा है उर्से-ए-रजवी की तैयारियां- सलमान मियां

 

संबंधित समाचार