नैनीताल: रेड अलर्ट निरस्त होते ही झमाझम बरसे बदरा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। जिले में मौसम विभाग द्वारा शनिवार को रेड अलर्ट की घोषणा को भले ही रद्द कर दिया गया था। लेकिन शुक्रवार देर रात से नैनीताल में शनिवार दिन भर बारिश का क्रम जारी रहा। जिसके कारण आवाजाही करने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं अधिकांश लोगों ने अपने घरों …

नैनीताल, अमृत विचार। जिले में मौसम विभाग द्वारा शनिवार को रेड अलर्ट की घोषणा को भले ही रद्द कर दिया गया था। लेकिन शुक्रवार देर रात से नैनीताल में शनिवार दिन भर बारिश का क्रम जारी रहा। जिसके कारण आवाजाही करने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं अधिकांश लोगों ने अपने घरों में रहना ही उचित समझा, जिससे नगर में पर्यटकों की रौनक भी नहीं दिखी।

बुधवार से लगातर हो रही बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। जिसके चलते वीकेंड पर शहर पहूंचे सैलानियों को बारिश से बचने के लिए छतरियों का सहारा लेना पड़ा तो अधिकांश पर्यटक अपने होटलों की खिड़कियों से ही नगर की सुंदरता का लुत्फ लेते रहे। वहीं वीकेंड पर अक्सर नावों से भरी रहने वाली नैनीताल की पहचान नैनीझील भी दिन पर पर्यटकों की राह में टकटकी लगाए रही।जिसके चलते नाव चालको के चेहरों पर भी मायूसी देखने को मिली।

भीमताल मार्ग में पहाड़ी से गिरा बड़ा बोल्डर बड़ा हादसा टला
शुक्रवार देर रात भवाली के समीप भीमताल मार्ग में कैलाश व्यू के समीप,जॉर्ज होटल के समीप एक बड़ा बोल्डर सड़क मार्ग पर आ गिरा। गनीमत रही कि रात का समय होने के चलते मार्ग पर कोई वाहन या पैदल चलने वाला नहीं था, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।

मौसम विभाग का अनुमान रहा फेल
मौसम विभाग का अनुमान एक बार फिर गलत साबित हुआ। मौसम विभाग द्वारा 16 को ऑरेंज और 17 को रेड अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन शुक्रवार को दिन भर बारिश नहीं हुई, जिसके चलते विभाग ने शनिवार को रेड अलर्ट की घोषणा को रद्द कर दिया। लेकिन शनिवार को जिले में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर रहे।

बीते 24 घंटो में नैनीताल में 39 एमएम,
कोश्याकोटली 33 एमएम,
धारी 90 एमएम,
बेतालघाट 20.4 एमएम
मुक्तेश्वर 93.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।

9 ग्रामीण मार्ग रहे बाधित
रूसी बाईपास मार्ग, तल्ली सेठी-रामनागर मार्ग,भीमताल पांडे गांव-तालिया मार्ग,भीमताल-कौंता-ककोड़-हरीश ताल मार्ग,ओखलकांडा ओडाख़ान-दाडिम मार्ग,ओखलकांडा मार्ग,धारी पदमपुरी बाबियाड मार्ग,धारी-मटियाला-कनर्खा मार्ग, धारी-सरना-तवाखेत मार्ग मार्ग बाधित रहे।

तापमान में दर्ज की गई कमी
झील नियंत्रण कक्ष के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सरोवर नगरी में 39 मिमी पानी बरस चुका है। बारिश के कारण तापमान में काफी कमी आ गई है, जो अधिकतम 18 न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आद्रता अधिकतम 100 व न्यूनतम 70 फीसद दर्ज की गई।

संबंधित समाचार