बरेली: बड़ा बाइपास पर सड़क हादसा, वाहन में फंसे चालक और क्लीनर की पीआरवी ने बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। बड़ा बाइपास पर सड़क हादसे में घायल हुए ट्रक चालक व क्लीनर की पीआरवी के जवानों ने तुरंत मदद कर जान बचाई। दुर्घटना के बाद मिनी ट्रक में फंसे घायलों को सिपाहियों ने बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार देर रात बड़ा बाइपास के पुन्नापुर मोड़ के पास एक …

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। बड़ा बाइपास पर सड़क हादसे में घायल हुए ट्रक चालक व क्लीनर की पीआरवी के जवानों ने तुरंत मदद कर जान बचाई। दुर्घटना के बाद मिनी ट्रक में फंसे घायलों को सिपाहियों ने बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार देर रात बड़ा बाइपास के पुन्नापुर मोड़ के पास एक मिनी ट्रक लखनऊ की तरफ किराना का सामान लादकर जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया, जिसमें चालक व क्लीनर दोनों फंस गए।

किसी राहगीर ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर पीआरवी 0202 मौके पर पहुंची और ट्रक में फंसे नवाबगंज निवासी चालक राजेंदर व क्लीनर सुभाष कुमार को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत स्थिर है। पीआरवी की सतर्कता के चलते दोनों की जान बच गई। एक दिन पहले आंवला में भी पीआरवी ने कार में फंसे तीन लोगों की जान बचाई थी।

यह भी पढ़ें- बरेली: गोवंशीय पशुओं के अवशेष फेंकने वाले पांच गिरफ्तार, घटना से गिरी थी इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज पर गाज

 

संबंधित समाचार