फतेहपुर: नशेबाज दरोगा ने एसपी को पीआरओ के नम्बर पर दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। जिले में खाकी ही बनी खाकी की दुश्मन जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत निलंबित एक दरोगा ने एसपी के सीयूजी नंबर पर कॉल कर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी है। मामले में फोन रिसीव करने वाले एसपी के पीआरओ ने कोतवाली में …

फतेहपुर। जिले में खाकी ही बनी खाकी की दुश्मन जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत निलंबित एक दरोगा ने एसपी के सीयूजी नंबर पर कॉल कर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी है। मामले में फोन रिसीव करने वाले एसपी के पीआरओ ने कोतवाली में आरोपी दारोगा के खिलाफ तहरीर देकर एफ आई आर दर्ज कराई है।

शहर स्थित हरिहरगंज चूना वाली गली में रहने वाले दरोगा राजेंद्र सिंह कानपुर देहात के एक थाने में दरोगा के पद पर तैनात हैं। 18 मार्च 2022 को दरोगा शहर स्थित अपने घर आया था। यहां शराब के नशे में धुत दरोगा ने पड़ोसी से मामूली कहासुनी में अपने लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी थी। हादसे में एक नाबालिग पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

इसी मामले में दरोगा को जेल जाना पड़ा था और निलंबन की कार्रवाई भी हुई थी। शुक्रवार की रात एक बार फिर नशे में धुत आरोपी दरोगा ने एसपी राजेश कुमार सिंह के सीयूजी नंबर पर कॉल किया। जिसे पीआरओ ने रिसीव किया। इस दौरान दरोगा ने गाली गलौज कर एसपी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। सदर कोतवाल अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि पीआरओ की तहरीर पर आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: दबंगों ने लाठियों से किया वृद्ध पर हमला, मौत, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार