उत्तराखंड: बेरोजगार युवाओं को मिला समाजवादी पार्टी का साथ, भर्ती घोटालों के खिलाफ हाजी अब्दुल मतीन सिद्धिकी ने फूंका बिगुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्धिकी ने राज्य में नियुक्तियों में हुई धांधली की सीबीआइ जांच की मांग की है। देहरादून पहुंचे प्रदेश प्रभारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में जनहित के मुद्दे उठाकर जनता का विश्वास हासिल करेगी तथा लोगों को संगठन से जोड़ेगी। देहरादून में कार्यकर्ताओं को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्धिकी ने राज्य में नियुक्तियों में हुई धांधली की सीबीआइ जांच की मांग की है। देहरादून पहुंचे प्रदेश प्रभारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में जनहित के मुद्दे उठाकर जनता का विश्वास हासिल करेगी तथा लोगों को संगठन से जोड़ेगी।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सपा प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी।

देहरादून में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रभारी नियुक्त किया है। सपा की विचारधारा से जुड़ने वाले सभी लोगों को संगठन में उचित सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं के आंदोलन को समर्थन देते हुए भर्तियों में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने देश में बढ़ रही महंगाई पर भी केंद्र व राज्य सरकार की आलोचना की। गरीबों व अनुसूचित जाति तथा अल्पसंख्यकों का शोषण हो रहा है। लेकिन समाजवादी पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है, इसके खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकेगी।

हाजी अब्दुल मतीन सिद्धिकी ने भाजपा व कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में इन दोनों ही दलों ने प्रदेश की जनता को लूटने का कार्य किया है। इस मौके पर मशहूर अहमद, अतुल यादव, हेमा बोरा, अतुल शर्मा, हुसैन अहमद, अनुराग आनंद, लियाकत अली, रघुवीर आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार