सरोज खान ने फिल्मफेयर अवार्ड में कोरियोग्राफरों को दिलाई पहचान
मुंबई। बॉलीवुड में डांस की मल्लिका के नाम से मशहूर सरोज खान पहली कोरियोग्राफर थी जिन्हें फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। सरोज खान से पहले फिल्म फेयर पुरस्कार में कोरियोग्राफर को सम्मानित नहीं किया जाता था। डांसिंग दिवा सरोज खान पहली कोरियोग्राफर बनीं जिन्हें फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजा गया। वर्ष 1988 में …
मुंबई। बॉलीवुड में डांस की मल्लिका के नाम से मशहूर सरोज खान पहली कोरियोग्राफर थी जिन्हें फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। सरोज खान से पहले फिल्म फेयर पुरस्कार में कोरियोग्राफर को सम्मानित नहीं किया जाता था। डांसिंग दिवा सरोज खान पहली कोरियोग्राफर बनीं जिन्हें फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजा गया।
वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म तेजाब में सरोज खान ने माधुरी दीक्षित को सुपरहिहट डांस नंबर ‘एक दो तीन’ में कोरियोगाफ किया। यह गाना बहुत फेमस हुआ था। आज भी इस गाने को सुना जाता है। इस गाने में माधुरी दीक्षित ने जबरदस्त डांस किया था।
माधुरी के डांस का जबरदस्त क्रेज देखकर फिल्मफेयर ने ‘बेस्ट कोरियोग्राफी’ की कैटेगरी बना डाली और सरोज खान को यह अवॉर्ड दिया गया था। बाद में सरोज मदर ऑफ डांस एंड कोरियोग्राफी के नाम से फेमस हो गईं। सरोज खान को तेजाब के बाद चालबाज ,सैलाब ,बेटा ,खलनायक ,हम दिल दे चुके सनम ,देवदास और गुरु के लिये भी सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया।
