अयोध्या: गन्ने के खेत में मिला मानव कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बीकापुर सर्किल के तारुन थाना अंतर्गत गयासपुर पुलिस चौकी क्षेत्र से करीब एक किलोमीटर दूर गौरा गांव के पास एक गन्ने के खेत में मानव कंकाल पाया गया है। पुलिस और एसोजी टीम ने खेत में मिले कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। तारुन थाना प्रभारी आशीष राय ने बताया …

अयोध्या। बीकापुर सर्किल के तारुन थाना अंतर्गत गयासपुर पुलिस चौकी क्षेत्र से करीब एक किलोमीटर दूर गौरा गांव के पास एक गन्ने के खेत में मानव कंकाल पाया गया है।
पुलिस और एसोजी टीम ने खेत में मिले कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

तारुन थाना प्रभारी आशीष राय ने बताया कि कंकाल काफी दिनों पुराना लग रहा है इसलिए शिनाख्त नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि कपड़ों और बालों से शव किसी महिला का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। आसपास के लोगों से इस संबंध में जानकारी हासिल की जा रही है।

यह भी पढ़ें-उन्नाव: बरामद मानव कंकाल का जबड़ा कहीं लापता युवक का तो नहीं! पुलिस ने परिजनों की कराई डीएनए सैंपलिंग

संबंधित समाचार